केन विलियमसन और उनकी पत्नी सारा तीसरी बार बने माता-पिता, बेटी के साथ शेयर की अपनी तस्वीर
न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर केन विलियमसन व उनकी पत्नी सारा रहीम तीसरी बार माता-पिता बन गए हैं। सारा ने बेटी को जन्म दिया है। केन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी के साथ अपनी व पत्नी सारा की तस्वीर शेयर की है और लिखा है, "खूबसूरत लड़की, दुनिया में आपका स्वागत है।" केन को पहले से एक बेटा व बेटी है।