केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूज़ीलैंड की टेस्ट कप्तानी

केन विलियमसन ने न्यूज़ीलैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने बताया कि विलियमसन वनडे और टी20I क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड का नेतृत्व जारी रखेंगे और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने 40 में से 22 टेस्ट में अपनी टीम को जीत दिलाई और उनकी जगह टिम साउदी नए टेस्ट कप्तान होंगे।

Load More