केन विलियमसन ने पहली बार टेस्ट की दोनों पारियों में जड़े शतक, पूरे किए 31 टेस्ट शतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मंगलवार को न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी के दौरान केन विलियमसन ने 125 गेंदों पर शतक जड़ते हुए अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा किया। पहली पारी में 118(289) रन बनाने वाले विलियमसन ने पहली बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विलियमसन के अब 44 शतक हो गए हैं।