केपटाउन टेस्ट के पहले दिन गिरे 23 विकेट, टूटे कई रिकॉर्ड
केपटाउन टेस्ट के पहले दिन 23-विकेट गिरे और खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 62/3 का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55-रन बनाए जो भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम टेस्ट स्कोर है। भारत ने एक ही स्कोर (153-रन) पर आखिरी 6-विकेट गंवाए जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ।