केरल एचसी ने खारिज की सोना तस्करी मामले में विजयन के खिलाफ ईडी जांच की मांग की याचिका
केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को सोना तस्करी मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कस्टम विभाग की जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि इस मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने तस्करी में मुख्यमंत्री विजयन, उनकी पत्नी और बेटी के शामिल होने का दावा किया था।