केरल का नाम बदल कर 'केरलम' किए जाने का प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से हुआ पास

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को केरल का आधिकारिक नाम बदलने के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जो सर्वसम्मति से पारित हो गया। यह प्रस्ताव अब केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। सीएम विजयन ने संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' किए जाने का अनुरोध किया है।

Load More