केरल का वायनाड आदिवासियों के दस्तावेज़ों को डिजिटलीकृत करने वाला देश का पहला ज़िला बना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड (केरल) को सभी आदिवासियों के बुनियादी दस्तावेज़ों को डिजिटलीकृत करने वाला भारत का पहला ज़िला बनने पर शनिवार को बधाई दी। इन दस्तावेज़ों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य बुनियादी दस्तावेज़ शामिल हैं। वायनाड से सांसद राहुल ने ट्वीट किया, "एक सशक्त आदिवासी समुदाय एक मज़बूत भारत की आधारशिला है।"