केरल कांग्रेस ने शेयर किए कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के शपथ ग्रहण में बीजेपी नेताओं के फोटो
केरल कांग्रेस ने कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अटल बिहारी वाजपेयी समेत वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की तस्वीरें ट्वीट की हैं। केरल कांग्रेस ने लिखा, "उनका कांग्रेस मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ इसलिए...कांग्रेस मुक्त शपथ ग्रहण का फैसला किया है।" बकौल रिपोर्ट्स, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।