केरल की पेरियार नदी में मरी मिलीं सैकड़ों मछलियां, वीडियो आया सामने
केरल के एर्नाकुलम ज़िले में पेरियार नदी में सैकड़ों की संख्या में मरी हुई मछलियां पाई गई हैं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। आशंका है कि एर्नाकुलम के एलूर-एडयार क्षेत्र में उद्योगों से निकलने वाले संदिग्ध अपशिष्टों की वजह से ये मछलियां मरी हैं। वहीं, नागपट्टिनम (तमिलनाडु) के दरगाह तालाब में भी हज़ारों मछलियां मृत पाई गई हैं।