केरल के अलपुझा सीट से तीसरी बार जीते कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

केरल के अलपुझा लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीपीएम प्रत्याशी एएम आरिफ को 63,513 मतों से हरा दिया है। वेणुगोपाल को 4.04 लाख मत मिले जबकि आरिफ को 3.41 लाख वोट मिले। वेणुगोपाल इससे पहले अलपुझा से 2014 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। वहीं, 2019 में आरिफ ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Load More