केरल के आश्रम में ठहरी अमेरिकी महिला से कई बार हुआ गैंगरेप, हिरासत में लिए गए 2 आरोपी
केरल के कोल्लम में एक 44 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप के आरोप में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई थी और फिर एक खाली पड़े घर में ले जाकर कई बार उसका गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कोल्लम के एक आश्रम में ठहरी हुई थी।