केरल के तट पर जहाज़ और मछुआरों की नाव आपस में टकराई, 2 लोगों की हुई मौत
केरल के त्रिशूर में सोमवार तड़के एक जहाज़ और मछुआरों की एक नाव आपस में टकरा गई और इस घटना में नाव सवार 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस टक्कर में नाव के दो टुकड़े हो गए और नाव पर 4 लोग सवार थे। तलाशी अभियान के बाद मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं।