केरल के नेता ने कहा- मुस्लिमों के रेस्टोरेंट की ड्रिंक्स बना सकती हैं नपुंसक; शिकायत दर्ज
केरल के पूर्व-विधायक पी.सी. जॉर्ज ने शुक्रवार को एक हिंदू महासम्मेलन में कहा कि मुस्लिमों के रेस्टोरेंट्स में मिलने वाली ड्रिंक्स में नपुंसक बनाने वाला ड्रग शामिल होता है। मुसलमानों के प्रतिष्ठानों का बहिष्कार करने के उनके आह्वान के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पी.के. फिरोज़ ने पुलिस में शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की है।