केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडी बिल्डर प्रवीण ने की खुदकुशी, इसी साल वैलेंटाइन डे पर की थी शादी
पुलिस ने बताया है कि केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडी बिल्डर प्रवीण नाथ ने गुरुवार को कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रवीण ने इसी साल वैलेंटाइन डे पर ट्रांसजेंडर पार्टनर से शादी की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था दोनों के संबंध तनावपूर्ण थे लेकिन प्रवीण ने ऐसी खबरों का खंडन किया था।