केरल के पूर्व सीएम दिवंगत ओमान चांडी के बेटे ने पुथुपल्ली सीट जीतकर तोड़ा पिता का रिकॉर्ड
कांग्रेस नेता चांडी ओमान ने केरल के पूर्व-मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने सीपीआई (एम) के जैक थॉमस को 37,719 वोटों से हराया। यह अंतर 2011 के विधानसभा चुनाव में उनके पिता की जीत के उच्चतम अंतर 33,255 से भी अधिक है।