केरल के मानव बलि केस के मास्टरमाइंड ने सोशल मीडिया पर 'श्रीदेवी' नाम से बनाया था अकाउंट
पुलिस के मुताबिक, केरल के मानव बलि मामले के कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद शफी ने सोशल मीडिया पर खुद को 'श्रीदेवी' नाम की महिला के तौर पर पेश किया और मामले में एक अन्य आरोपी भगवल सिंह से दोस्ती की थी। शफी ने कथित तौर पर फेक प्रोफाइल की डिस्प्ले पिक्चर में फूलों की तस्वीर का इस्तेमाल किया था।