केरल के शख्स की जीभ हुई काली व उग आए बाल; तस्वीरें सामने आईं
जामा डर्मेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रोक के बाद प्यूरी वाली डाइट पर रखे गए केरल के शख्स की जीभ काली हो गई और उस पर बाल उग आए। डॉक्टरों ने उसे लिंगुआ विलोसा निग्रा नामक एक मेडिकल कंडीशन बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, "मरीज़ और देखभाल करने वालों को उचित साफ-सफाई रखने...की सलाह दी गई थी।"