केरल के सीएम के खिलाफ कथित साज़िश रचने के मामले में कांग्रेस नेता सबरीनाथन को मिली बेल

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ इंडिगो फ्लाइट के अंदर कथित विरोध के सिलसिले में गिरफ्तार हुए केरल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के.एस. सबरीनाथन को ज़मानत मिल गई है। सबरीनाथन पर इस घटना की कथित साज़िश रचने का आरोप है। गौरतलब है, इसी मामले में इंडिगो एयरलाइंस ने सोमवार को 2-कांग्रेस नेताओं समेत 3 पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।

Load More