केरल को आतंकियों के 'ठिकाने' के तौर पर दिखाने को लेकर 'द केरल स्टोरी' पर दर्ज होगी एफआईआर
केरल के डीजीपी अनिल कांत ने राज्य को कथित तौर पर आईएसआईएस आतंकवादियों के पनाहगाह के रूप में दिखाने को लेकर फिल्म 'द केरल स्टोरी' के क्रू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। फिल्म के टीज़र के मुताबिक, केरल की करीब 32,000 महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवाकर उनमें से अधिकांश को सीरिया और यमन ले जाया गया था।