केरल मानव बलि केस की जांच के लिए गठित किया गया विशेष जांच दल
केरल पुलिस ने पथनमथित्ता ज़िले में हुए कथित मानव बलि मामले में बुधवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व कोच्चि के डिप्टी कमिश्नर (कानून व्यवस्था) एस. शशिधरण करेंगे। गौरतलब है कि अमीर बनने के लिए आरोपी दंपति ने केरल में सिर काटकर दो महिलाओं की कथित तौर पर बलि दी थी।