केरल में 11 साल की लड़की का यौन शोषण करने के दोषी मदरसे के शिक्षक को हुई 26 साल की जेल
केरल के एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 11-वर्षीय लड़की के यौन शोषण के दोषी मदरसे के शिक्षक को विभिन्न धाराओं के तहत कुल 26 साल जेल की सज़ा व ₹75,000 जुर्माना लगाया है। सज़ा साथ-साथ चलने के कारण दोषी को केवल 7-वर्ष जेल में बिताने होंगे। शख्स ने अक्टूबर 2017 में 5वीं कक्षा की छात्रा का यौन शोषण किया था।