केरल में 2021 में हुई बीजेपी नेता की हत्या के मामले में पीएफआई से जुड़े 15 लोग दोषी करार
केरल की एक अदालत ने बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में शनिवार को 15 लोगों को दोषी करार दिया। दोषी लोगों का संबंध प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से है। मामले में सोमवार को सज़ा पर फैसला सुनाया जाएगा। दिसंबर 2021 में श्रीनिवासन की उनके घर पर हत्या हुई थी।