केरल में एक दिन में मिले मम्प्स के 190 केस, अलर्ट हुआ राष्ट्र्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

केरल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में रविवार को मम्प्स के 190 केस मिले और इस महीने अब तक 2,505 मामले मिल चुके हैं। इसे लेकर राष्ट्र्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को अलर्ट किया गया है। मम्प्स पैरामिक्सोवायरस की वजह से फैलता है और बुखार, शरीर में दर्द, थकान, सलाइवरी ग्लैंड में सूजन व फूले हुए गाल इसके लक्षण हैं।

Load More