केरल स्थित '500 साल पुराने' कन्नीमारा सागौन के पेड़ की ऊंचाई अब भी बढ़ रही
वैज्ञानिकों के अनुसार, परम्बिकुलम टाइगर रिज़र्व (केरल) स्थित कन्नीमारा सागौन के पेड़ की ऊंचाई पिछले 5-वर्षों में 1.85-मीटर और परिधि 9-सेंटीमीटर बढ़ गई। दुनिया के सबसे ऊंचे सागौन के पेड़ों में से एक कन्नीमारा की ऊंचाई 2017 में 39.98-मीटर थी। एक वैज्ञानिक ने बताया, "शुरुआती गणना से पता चला है...यह पेड़ 500-साल पुराना है...लेकिन हमें इसकी पुष्टि करनी होगी।"