केरल में कभी बीड़ी मज़दूर के तौर पर काम करने वाला शख्स अब अमेरिका में बना जज

भारतीय मूल के 51-वर्षीय वकील सुरेंद्रन के. पटेल ने 1-जनवरी को टेक्सास (अमेरिका) में 240वें न्यायिक ज़िला अदालत के जज की शपथ ली। केरल में दिहाड़ी मज़दूर के घर जन्मे पटेल ने अपने माता-पिता की सहायता के लिए बीड़ी रोलर के तौर पर मज़दूरी की थी। उन्होंने 1995 में कानून की डिग्री ली और केरल में प्रैक्टिस शुरू की थी।

Load More