केरल के मणिकमंगलम में 'ऑल केरला ट्विन्स कम्युनिटी' (एकेटीसी) द्वारा रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 150 से अधिक ट्विन्स (जुड़वा) व ट्रिपलेट्स जुटे। इन प्रतिभागियों में आइडेंटिकल ट्विन्स (एक जैसे दिखने वाले) के 38 जोड़े शामिल थे। एकेटीसी की ऐडमिनिस्ट्रेटर प्रीता मुकेश ने कहा, "अब हमारे पास ट्विन्स के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप भी है।"