केरल में निपाह वायरस से संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए 706 लोग, 40 कंटेनमेंट ज़ोन घोषित
कोझिकोड (केरल) में निपाह वायरस से संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में 706 लोगों के आने की पुष्टि हुई है। ज़िले में 7 ग्राम पंचायतों के 40 से अधिक वॉर्डों को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया। राज्य स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक, 3 लोग निपाह से संक्रमित मिले हैं और 706 में से 77 लोग हाई रिस्क की श्रेणी में हैं।