केरल में पीएफआई से जुड़े केस में एनआईए ने की 56 जगहों पर छापेमारी
केरल में गुरुवार को प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े केस में उसके नेताओं व कार्यकर्ताओं के 56 ठिकानों पर एनआईए ने राज्य पुलिस के साथ छापेमारी की। कन्नूर और एर्नाकुलम समेत कई ज़िलों में छापेमारी सुबह करीब 4 बजे से शुरू हुई। इस साल एनआईए ने पीएफआई के 150 से ज़्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।