केरल में बनती है इज़रायली पुलिस की वर्दी, सालाना 1 लाख यूनिफॉर्म होती हैं सप्लाई
कन्नूर (केरल) ज़िले की मैरीयन अपैरल प्राइवेट लिमिटेड इज़रायली पुलिस के लिए यूनिफॉर्म तैयार करती है। इसके मालिक ने कहा, "हम पिछले 8 वर्षों से इज़रायली पुलिस को सालाना 1 लाख यूनिफॉर्म की सप्लाई कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।" इस फैक्ट्री में 1500 कर्मचारी काम करते हैं जिनमें से 95% से अधिक महिलाएं हैं।