केरल में बिजली के खंभे से टकराने के बाद ऐम्बुलेंस में लगी आग, मरीज़ की जलकर हुई मौत
केरल के कोझिकोड में मंगलवार सुबह बिजली के खंभे से टकराने के बाद ऐम्बुलेंस में आग लगने से एक 57 वर्षीय महिला मरीज़ की जलकर मौत हो गई। वहीं, चालक व डॉक्टर समेत ऐम्बुलेंस में सवार 5 लोग बाल-बाल बच गए। बकौल पुलिस, महिला को सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था और तभी ऐम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई।