केरल में यात्री ने की कन्नूर-एर्नाकुलम ट्रेन में आग लगाने की कोशिश, हिरासत में लिया गया
केरल में कन्नूर-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक शख्स ने सोमवार को ट्रेन के डिब्बे में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। एक अधिकारी के मुताबिक, "आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है।" केरल में दो महीने में ट्रेन में आगजनी की 2 घटनाएं हो चुकी हैं।