केरल में राज्यपाल के काफिले को एसएफआई ने दिखाए काले झंडे, केंद्र ने दी ज़ेड प्लस सुरक्षा
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले को शनिवार को कोल्लम में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए। सामने आए वीडियोज़ में घटना से नाराज़ राज्यपाल अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे कुर्सी लगाकर धरने पर बैठते दिखे। घटना के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यपाल को ज़ेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है।