केरल में राहुल ने मिलने आई वृद्धा को लगाया गले, कांग्रेस ने कहा- बिना स्क्रिप्ट का प्रेम
केरल दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रेस्टोरेंट में उनसे मिलने पहुंची एक बुज़ुर्ग महिला को गले लगाया जिसका वीडियो सामने आया है। राहुल ने साथ मौजूद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से पूछा, "वह (महिला) हमारे साथ क्यों नहीं बैठ सकतीं...क्या उन्हें चाय चाहिए?" कांग्रेस ने यह वीडियो शेयर कर लिखा, "बिना स्क्रिप्ट के...शुद्ध प्रेम और सम्मान।"