केरल में रेप का आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी मृत मिला, एचसी ने खारिज की थी ज़मानत याचिका
एर्नाकुलम (केरल) में एक महिला डॉक्टर से रेप करने के आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी (एसएचओ) का शव बुधवार को एक इमारत में लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि उसने केरल हाईकोर्ट में ज़मानत याचिका खारिज होने के एक दिन बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।