केरल में शादी के जोड़े में फिज़ियोथेरेपी की परीक्षा देती दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल

केरल में शादी के जोड़े में फिज़ियोथेरेपी का प्रैक्टिकल एग्ज़ाम देती एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेथनी नवजीवन कॉलेज ऑफ फिज़ियोथेरेपी की छात्रा श्री लक्ष्मी अनिल साड़ी के ऊपर लैब कोट और गले में स्टेथोस्कोप पहनकर एग्ज़ाम हॉल में जाती दिख रही हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "करियर से कोई समझौता नहीं।"

Load More