केरल में सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 62 लोग घायल
सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस मंगलवार को पथनमथिट्टा (केरल) में खाई में गिर गई जिसमें कम-से-कम 62 लोग घायल हो गए। बस में 9 बच्चों सहित कम-से-कम 64 लोग सवार थे और सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के थे। बकौल पुलिस, घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है व कुछ तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।