केरल में सामान्य शुरुआत से 3 दिन पहले पहुंचा मॉनसून: मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि मॉनसून 1 जून की अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख से 3 दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। इससे पहले 14 मई को आईएमडी ने केरल में मॉनसून की शुरुआत 27 मई को होने की संभावना जताई थी। गौरतलब है कि पिछले साल केरल में मॉनसून 3 जून को पहुंचा था।

Load More