केरल में सुसाइड करने वाले छात्र को 29 घंटे तक किया गया था टॉर्चर, बेल्ट से पीटा गया था: पुलिस

पुलिस ने सीबीआई को सौंपी एक रिपोर्ट में कहा है कि वायनाड (केरल) के एक वेटरनरी कॉलेज में फरवरी में आत्महत्या करने वाले 20-वर्षीय छात्र जेएस सिद्धार्थन को सीनियर्स व सहपाठियों ने 29-घंटे तक टॉर्चर किया था। पुलिस ने कहा, "उन्होंने रैगिंग कर छात्र को हाथ व बेल्ट से पीटा था।" सीबीआई ने 20 लोगों पर केस दर्ज किया है।

Load More