केरल सरकार ने की यूपी में सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए गए मुस्लिम बच्चे को गोद लेने की पेशकश
केरल सरकार ने कहा है कि वह उस 7 वर्षीय मुस्लिम लड़के को 'गोद लेने को तैयार' है जिसे यूपी के एक स्कूल में शिक्षिका के कहने पर सहपाठियों ने थप्पड़ मारे थे। राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा, "अगर उसके माता-पिता इच्छुक हैं तो केरल में शिक्षा विभाग उसे अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए तैयार है।"