केरल सरकार ने सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों व सभाओं में मास्क पहनना अनिवार्य किया
केरल सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में लोगों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने नागरिकों को राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया। वहीं, दुकानों व थिएटरों को सैनिटाइज़र व हाथ धोने की सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।