केरल सीएम की बेटी टी वीणा की कंपनी के खिलाफ केंद्र ने दिए जांच के आदेश
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन्स के खिलाफ केंद्र ने जांच के आदेश दिए हैं। कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने एक्सालॉजिक सॉल्यूशन्स और एक निजी खनिज कंपनी के बीच वित्तीय लेन-देन की शिकायतों के बाद जांच के आदेश दिए हैं। बकौल रिपोर्ट, वीणा की कंपनी को एक खनिज कंपनी से ₹1.72 करोड़ मिले थे।