केवल 2 सदस्यों के साथ काम कर रहा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, अध्यक्ष का पद भी है खाली
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) सिर्फ दो सदस्यों के साथ काम कर रहा है जो आधिकारिक फैसले लेने के लिए आवश्यक न्यूनतम संख्या से एक कम और कुल स्वीकृत पदों से आधी है। पिछले चार महीनों से आयोग के अध्यक्ष का पद भी खाली है। गौरतलब है, पिछले 7 महीने से नए अध्यक्ष की तलाश जारी है।