केवल एक नज़रिए से चीज़ों को नहीं देखना चाहिए: समान वेतन के मुद्दे पर उर्मिला मातोंडकर
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड में समान वेतन के मुद्दे पर एक इंटरव्यू में बात की है। उर्मिला ने कहा, "केवल एक नज़रिए से चीज़ों को देखना सहीं नहीं होता...कई बार होता है कि किसी फिल्म के लिए अभिनेता ज़्यादा समय देता है और अभिनेत्री नहीं।" बकौल उर्मिला, अनुचित होगा कि अभिनेत्रियां सिर्फ महिला होने के नाते ज़्यादा पैसे मांगें।