केविन पीटरसन ने शेयर की लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की तस्वीर, कहा- फलफूल रहा है भारत
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर ली गई अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 'X' पर लिखा है, "लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर फूलों से सजी सड़क। विश्वस्तरीय!" उन्होंने लिखा, "इस सबसे खूबसूरत राज्य के लिए सभी ने क्या अविश्वसनीय काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज़रूर गर्व करेंगे। भारत फलफूल रहा है।"