यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- शायद सैफई की ज़मीन बेचकर आपने मेट्रो बनवाई; अखिलेश ने दिया जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान 'ज़िले के मुख्यालय की सड़क किसने बनवाई' पर कहा, "लगता है...आपने सैफई की ज़मीन बेचकर सड़कें-मेट्रो बनवाई थीं।" इसके बाद अखिलेश ने कहा, "तुम अपने पिता जी से पैसा लाते हो...?" वहीं, स्पीकर सतीश महाना ने कहा, "आपत्तिजनक शब्द कार्यवाही से हटाए जाएंगे।"