केसीआर की बीआरएस के साथ लड़ेंगे लोकसभा व विधानसभा चुनाव: कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी पार्टी जेडी(एस) और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 2024 लोकसभा चुनाव व 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लडे़ंगी। कुमारस्वामी ने कहा, "हमारी पार्टी टीआरएस का बीआरएस के नाम से राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उदय का स्वागत करती है।"