केसीआर ने तांत्रिकों की सलाह पर पार्टी का नाम बीआरएस किया: वित्त मंत्री सीतारमण का दावा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 'एएनआई' को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने तांत्रिकों की सलाह पर अपनी पार्टी का नाम (टीआरएस से) बदलकर बीआरएस रखा है। सीतारमण ने आगे कहा, "केसीआर ने तांत्रिकों की सलाह पर कई वर्षों तक महिलाओं को अपने मंत्रिमंडल में भी शामिल नहीं किया था।"