केसीआर ने दिल्ली में बीआरएस के मुख्यालय का किया उद्घाटन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मुख्यालय का बुधवार को दिल्ली में उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कर्नाटक के पूर्व सीएम एच.डी. कुमारस्वामी भी पहुंचे। गौरतलब है, टीआरएस ने 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के उद्देश्य से पार्टी का नाम बदलकर बीआरएस किया था।

Load More