कैंडी क्रश मेरा फेवरेट है, ठीक ठाक लेवल पार कर चुका हूं: अपने वायरल वीडियो को लेकर बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह कांग्रेस की चुनाव संबंधी बैठक में फोन पर कैंडी क्रश गेम खेलते दिख रहे हैं। बघेल ने कहा, "कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल पार कर चुका हूं...वह भी जारी रहेगा। बाकी छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।"