टाटा संस ने 50-वर्षीय कैंपबेल विल्सन को एअर इंडिया का नया सीईओ व एमडी नियुक्त किया है। विल्सन ने कहा, "प्रतिष्ठित एअर इंडिया का नेतृत्व करने के लिए चुना जाना सम्मान की बात है।" न्यूज़ीलैंड में जन्मे विल्सन ने हाल ही में सिंगापुर की किफायती विमानन सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'स्कूट' के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।